
किस्मत का खेल
कहा जाता है कि किस्मत एक ऐसी चीज है जो कभी भी बदल सकती है। आज अगर आप गरीब हैं और कल को किस्मत आप पर मेहरबान हो गई तो आप रातों-रात अमीर इंसान बन जाएंगे। ऐसा आपने कई कहानी-किस्से भी सुने होंगे। लेकिन भाई साहब, जब किस्मत रूठती है तो एक झटके में इंसान सड़क पर आ जाता है, चाहे उसके पास कितना भी पैसा, धन-दौलत क्यों न हो। सब एक झटके में खत्म हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी एक महिला की भी है। पहले तो इस महिला पर किस्मत बहुत ही मेहरबान हुई लेकिन कुछ समय बाद ही महिला की किस्मत ने फिर से करवट बदली और उसे फिर से सड़क पर ला दिया।
लॉटरी में बदली किस्मत
वो कहते हैं न कि बिना मेहनत की दौलत ज्यादा दिन नहीं टिकती। कैथरीन फेवर (Kathryn Faver) नाम की एक महिला की किस्मत जगी और लॉटरी में उसके हाथ कुल 1 मिलियन यूएस डॉलर का जैकपॉट लग गया। लेकिन बेचारी उस महिला की नसीब ज्यादा देर तक टिकी और वह एक झटके में वापस गरीब हो गई। 55 साल की उम्र में महिला की किस्मत ने उसका साथ दिया और 1 मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा की लॉटरी लगी। टैक्स कटने के बाद उसके अकाउंट में 6 करोड़ 73 लाख 76 हजार 142 रुपए आए। लेकिन कुछ महीने बाद ही महिला के अकाउंट में सिर्फ 300 डॉलर यानी केवल 25 हजार रुपए ही बचे।
पैसा कहां गया?
आप सोच रहे होंगे कि बाकी का पैसा गया कहां? अब आपको बताते हैं कि उस महिला के पैसों के साथ क्या हुआ। महिला की लॉटरी लगने के बाद टैक्स कटकर उसके हाथ में 6 करोड़ रुपए आए थे, जिसमें से उसने अपने लिए एक घर खरीदा। घर की कीमत उसे 40 हजार डॉलर चुकानी पड़ी, यानी लगभग 3 करोड़ 23 लाख रुपए। इसके बाद उसने 10 लाख रुपए चर्च को दान कर दिए। चूंकि घर में वह जल्दी ही शिफ्ट होना चाहती थी, इसलिए वह घर का इंश्योरेंस नहीं करवा पाई थी। महिला ने जिससे घर खरीदा था, उसने भी घर का इंश्योरेंस नहीं करवाया था। महिला घर खरीदने के तुरंत बाद ही उसमें शिफ्ट होने लगी। वह अपना समान घर में रखने के बाद वहां से चली गई और अपनी मां के पास कुत्ता लेने पहुंची।
अचानक से बदल गया सब कुछ
मां के घर पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कैथरीन फेवर को फोन किया और बताया कि आपका घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। हालांकि घर का इंश्योरेंस नहीं था। ऐसे में घर के जल जाने के बाद महिला के पास अब कुछ नहीं बचा। महिला ने अपने नए घर में एक रात भी नहीं बिताई थी और उसके खरीदते ही घर जलकर राख हो गया। अब इससे ज्यादा किसी भी इंसान की बदकिस्मती और क्या हो सकती है।
कहानी का मोड़
कैथरीन की कहानी दिखाती है कि किस्मत कभी भी बदल सकती है, लेकिन सिर्फ किस्मत के भरोसे रहना भी खतरनाक है। उसकी खुशी और उत्साह में उसने ना सिर्फ अपने नए घर का इंश्योरेंस नहीं कराया बल्कि पैसे के प्रबंधन में भी चूक कर दी। हालांकि यह परिस्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे हमें सिखने को मिलता है कि अत्यधिक धन, जो बिना किसी मेहनत के मिले, उसका सही प्रबंधन करना कितना महत्वपूर्ण है।
आखिर में
कहानी हमें यह भी सिखाती है कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को हमें समझदारी और संयम के साथ संभालना चाहिए। कैथरीन फेवर की कहानी असल में एक चेतावनी है कि किस्मत का खेल कभी-कभी बहुत ही अनपेक्षित होता है और हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस घटना ने साबित कर दिया कि जीवन में स्थिरता और सुरक्षा के लिए सिर्फ पैसे के भरोसे न रहें, बल्कि सही तरीके से प्रबंधन और न्यायिक निर्णय लेने की क्षमता भी आवश्यक है।










